UP: मदरसों में राष्ट्रगान पर भड़के ओवैसी, कहा- देशभक्ति का सर्टिफिकेट हमें मत दीजिए

By अंकित सिंह | May 12, 2022

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में रोजाना राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि हम योगी आदित्यनाथ और भाजपा को बताते हैं कि देशभक्ति का सर्टिफिकेट आप हमें मत दीजिए। क्योंकि जब देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो उस वक्त संघ परिवार नहीं था।

इसे भी पढ़ें: 'सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं के बने हैं गैर कानूनी घर', आजम खान पर भी खूब बोले अखिलेश यादव

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने गत नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया। पांडे ने आदेश में कहा है कि पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप नये शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। पांडे ने बताया कि रमजान माह के दौरान मदरसों में 30 मार्च से 11 मई तक अवकाश घोषित था और 12 मई से नियमित कक्षाएं शुरू हुईं लिहाजा यह आदेश आज से लागू हो गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में आगामी शिक्षण सत्र से कक्षाएं शुरू होने से पहले अन्य दुआओं के साथ समवेत स्वर में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य रूप से करना होगा।

प्रमुख खबरें

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Rosemary Oil vs Minoxidil: बालों की ग्रोथ में क्या सच में असरदार है रोजमेरी तेल

1996 हिंसा मामला: Shabir Ahmad Shah की जमानत याचिका जम्मू NIA Court ने ठुकराई

EC के खिलाफ धरने पर High Drama: Rahul Gandhi हिरासत में, सड़क पर लेटीं Priyanka Gandhi