ऑक्सीजन एक्सप्रेस 200 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप लेकर बांग्लादेश रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय रेलवे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी देश बांग्लादेश की मदद करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से 200 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप रविवार को पहुंचाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस जीवन रक्षक गैस को देश के बाहर भेजा जा रहा है। झारखंड के टाटानगर से 10 कंटेनर वाली यह ट्रेन शनिवार को रवाना हुई और इसके कल बांग्लादेश के बेनापोल पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शुरू होगा अन्न उस्तव कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इसका उद्घाटन

भारत में महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया था। रेलवे 24 अप्रैल, 2021 को इस अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक 480 ऐसी ट्रेनों का परिचालन कर चुका है और देश के अलग-अलग हिस्सों में 38,841 टन ऑक्सीजन पहुंचा चुका है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav