नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 22 मरीजों की मौत

By निधि अविनाश | Apr 21, 2021

महाराष्ट्र के कई शहरों में ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच, नासिक के ज़ाकिर हुसैन अस्पताल से ऑक्सीजन टैंक रिसाव की घटना सामने आ रही है। आपको बता दें कि आधे घंटे के लिए ऑक्सीज़न सप्लाई रोकने के कारण 22 मरीजों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि नासिक डीएम ने की है। बता दें कि जब यह सप्लाई रोकी गई तब कई मरीज वेंटिलेटर पर थे। इम मामले को लेकर अब जांच शुरू हो गई है।

अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंक रिसाव के कारण गैस पूरे क्षेत्र में फैल गई और रिसाव को रोकने के लिए दमकल कर्मियों की एक टीम को रवाना किया गया है। नासिक ऑक्सीजन टैंकर रिसाव की घटना पर एफडीए मंत्री डॉ। राजेंद्र शिंगाने ने कहा कि, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमने सीखा है कि 11 लोग मारे गए। हम एक विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जांच का आदेश दिया है। जो जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा'।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख