'बीजेपी को ऑक्सीजन प्रदान की गई' बंगाल कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Dec 11, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्ष को परेशान करने का काम सौंपा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि बंगाल कांग्रेस ने गठबंधन का नेतृत्व करने को लेकर इंडिया गुट में खींचतान के बीच दावा किया है। बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने सोशल मीडिया पर बनर्जी की नेतृत्व क्षमताओं पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा के साथ मिली हुई हैं। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि टीएमसी को हर पांच साल में केवल विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा का सामना करना पड़ता है, हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हर बूथ, ब्लॉक, जिले, राज्य और हर निर्वाचन क्षेत्र में हर रोज भाजपा और उनके प्रचार का मुकाबला करती है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बावजूद, भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई वैचारिक है क्योंकि उनकी राजनीति भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी विचारों के प्रतिकूल है।

इसे भी पढ़ें: TMC विधायक हुमायूं कबीर का ऐलान, बंगाल के मुर्शिदाबाद में बनाएंगे नई बाबरी मस्जिद

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हर क्षेत्र और मंच पर बिना किसी समझौते के भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कभी चुप रहना नहीं चुना। जबकि, टीएमसी देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट रूप से चुप रही है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी पूरे दमखम के साथ ब्लॉक का नेतृत्व करने की बनर्जी की कोशिश का विरोध करेगी, यही कारण है कि कांग्रेस - जो अब तक अपने पूर्ववर्ती अधीर रंजन चौधरी के विपरीत टीएमसी के साथ गैर-टकराव की स्थिति के लिए जानी जाती है - ने अब आक्रामक रुख अपनाया है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.