OYO के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से 50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2018

नयी दिल्ली। होटल संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी ओयो ने अपने करीब 250 मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से उनके शेयर विकल्प को भुनाने की पेशकश की है। कंपनी का इरादा जनवरी में अपने मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से 40 से 50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने का है। 

 

इसे भी पढ़ें- ET NOW स्टार्स ऑफ इंडस्ट्री अवार्ड्स में दिखा SLCM ग्रुप का दम

 

ओयो ने बयान में कहा कि इसका क्रियान्वयन कंपनी के मौजूदा निवेशकों की अगुवाई में द्वितीयक अधिग्रहण कार्यक्रम के जरिये किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि अगले कुछ वर्ष के दौरान कर्मचारी शेयर विकल्प कार्यक्रम (इसॉप) के तहत 15 से 20 करोड़ डॉलर की खरीद- फरोख्त होगी।

 

इसे भी पढ़ें- इंडिगो की यात्री सेवाएं सबसे खराब, एअर इंडिया की सामान नीति सबसे अच्छी

 

इस बारे में ओयो होटल्स एंड होम्ज के सीएचआरओ दिनेश रामामूर्ति ने कहा, ‘‘आज हम इस कार्यक्रम की घोषणा अपने पात्र कर्मचारियों के लिए कर रहे हैं। यह हमारी ओर से अपने कर्मचारियों को उनकी मेहनत का पुरस्कार देने का प्रयास है। 

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann