जेल से बाहर आने के बाद सोनिया से मिले चिदंबरम, आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि वह जेल से बाहर निकलकर खुश हैं। चिदंबरम बुधवार शाम ही तिहाड़ जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की। सूत्रों के मुताबिक चिदंबरम के सोनिया से मिलने के दौरान उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम भी साथ थे।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने कहा, सत्यमेव जयते

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में फंसे Kerala के 37 पर्यटक सुरक्षित, रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Nepal Flood India Alert | नेपाल जलप्रलय की भारत में दस्तक! बिहार, यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के 36 गेट खोले गए

Gandak Barrage से घटा पानी का बहाव, Bihar के तटवर्ती इलाकों को मिली राहत

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं