Hajj Yatra| हज यात्रियों के लिए घोषित हुआ पैकेज, हाऊसिंग फैसिलिटी और ट्रांसपोर्टेशन समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

By रितिका कमठान | May 28, 2024

सऊदी अरब में इस साल की हज यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। हज यात्रा में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से मुसलमान सऊदी अरब पहुंच रहे है। सऊदी अरब में हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा सऊदी नागरिकों और प्रवासियों के लिए नए पैकेज घोषित हुए है। 

 

जानें पैकेज डिटेल

हज यात्रा के लिए इन पैकेज की डिटेल भी उपलब्ध है। ये यात्रा पैकेज SR4,000 से शुरू होंगे। इस पैकेज में तीर्थ यात्री को मक्का में फर्निश्ड अपार्टमेंट मिलेगा। इस अपार्टमेंट में कई सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी ताकि उनका स्टे सुविधाजनक हो। इस पैकेज में ही यात्रा के लिए ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी दी गई है। हालांकि इस पैकेज में यात्रियों को मीना में रहने की सुविधा नहीं दी जाएगी। मगर मीना की यात्रा करने के लिए बस सर्विस दी जाएगी। इस बस सर्विस के जरिए वो रुककर अपने नियमों का पालन कर सकते है।

इसके अलावा दूसरा पैकेज भी है जिसके जरिए यात्रियों को अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस पैकेज की शुरुआत SR13000 से होगी। इसके जरिए यात्रियों को न्यू मीना में हाउसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को एसी बस में यात्रा के साथ ही खाने पीने की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन