Padma Awards का हुआ ऐलान, कुल 106 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, यहां देखें सम्मान पाने वालों की पूरी लिस्ट

By रितिका कमठान | Jan 26, 2023

गणतंत्र दिवस के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दे दी है। इस वर्ष कुल 106 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे। खास बात है कि 106 सम्मान पाने वालों में 19 महिलाएं भी शामिल है। जबकि कुल सात लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा।

मरणोपरांत पद्म पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, देश के रक्षा मंत्री, प्रख्यात समाजवादी और धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव को भी मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें देश के उच्चतर नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यावद का निधन 10 अक्टूबर को हुआ था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने सबसे बड़ा नागरिक सम्मान उन्हें देने का फैसला किया है। उनके अलावा संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण सम्मान को प्राप्त करेंगे।

केंद्र सरकार ने डॉ. दिलीप महालनाबिस, मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान देने का फैसला किया है। वहीं अमेरिकी गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए किसी नम की घोषणा नहीं की है।

इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण पुरस्कार

पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में बालकृष्ण दोषी (मरणोपरांत), जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, दिलीप महालनबीस (मरणोपरांत), श्रीनिवास वराधन और मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) का नाम शामिल है। वहीं एसएल भैरप्पा, कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धार, वानी जयराम, स्वामी चिन्ना जियार, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति और कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।

इसलिए मिलते हैं ये पुरस्कार

बता दें कि पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं पद्म भूषण पुरस्कार उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए मिलता है। इसके अलावा तीसरा पद्म पुरस्कार यानी पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात