पद्मनाभ वोरा ने रिलायंस होम फाइनेंस बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

नयी दिल्ली। रिलायंस होम फाइनेंस के एक स्वतंत्र निदेशक पद्मनाभ वोरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके लिए उन्होंने बकाया के भुगतान में चूक और रेटिंग गिरने को कारण बताया है। रिलायंस होम फाइनेंस ने बीएसई को जानकारी दी है कि वोरा ने 29 अप्रैल, 2019 को कंपनी के निदेशक मंडल से त्यागपत्र दे दिया। 

कंपनी ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी ने दो मई, 2019 को आर एच खान को पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया। खान रिलायंस पावर, सासन पावन, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और विधर्भ इंडस्ट्रीज पावर के निदेशक मंडल में भी हैं। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया