जम्मू मंडल के दो जिलों में डीडीसी अध्यक्ष के दो पदों पर हुई पीएजीडी की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

जम्मू। गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने जम्मू मंडल के रामबन और किश्तवाड़ जिलों में जिला विकास परिषद(डीडीसी) के अध्यक्ष पदों पर बृहस्पतिवार को जीत दर्ज की। पीएजीडी में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और माकपा जैसे मुख्यधारा के राजनीतिक दल शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों में अध्यक्ष पदों पर पीएजीडी ने आसान जीत हासिल की। इन दोनों जिलों में डीडीसी अध्यक्ष पद का चुनाव पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें राजौरी जिले पर हैं जहां अंतिम चरण में शुक्रवार को चुनाव होना है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस