Pahalgam attack: Amit Shah श्रीनगर रवाना, बोले- हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, राहुल ने भी की निंदा

By अंकित सिंह | Apr 22, 2025

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक रिसॉर्ट में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम एक पर्यटक की मौत हो गई और 12-13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस पहलगाम पर्यटन शहर के बैसरन मैदान में गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद पहुंच गई है। तलाशी अभियान भी चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग की है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की थी और उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा था।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि पहलगाम (जम्मू और कश्मीर) में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुखी हूँ। निर्दोष नागरिकों पर यह कायरतापूर्ण हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: मैं तुरंत श्रीनगर जा रहा हूं..पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक्टिव हुए उमर अब्दुल्ला

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए —ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग