भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, कराची में करने जा रहा है सरफेस टू सरफेस मिसाइल टेस्ट

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान पर पांच बड़े डिप्लोमैटिक एक्शन लिए गए हैं। इसको देखते ही आज जैसे ही कराची स्टॉक एक्सचेंज ओपन हुआ तो वो धड़ाम से नीचे जा गिरा। इसके साथ ही पाकिस्तान चाहता है कि ये पूरा मामला है उसे भुनाया जाए और उसने सर्फेस टू सर्फेस मिसाइल का एनाउसमेंट कर दिया। इस्लामाबाद ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि वह अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करेगा, समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय एजेंसियां ​​इस घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'हिंदुओं-मुसलमानों को आतंकवाद से मिलकर लड़ना होगा', हिमंत बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

कई अन्य घायल हुए थे। सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा व्यक्त की। सिंधु जल संधि को निलंबित करने और राजनयिक संबंधों को कम करने के भारत के कदम पर उचित प्रतिक्रिया तैयार करने के लिए पाकिस्तान गुरुवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक कर रहा है। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों सेनाओं के प्रमुख और महत्वपूर्ण मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे। 

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा