पहलगाम आतंकी हमले का 'शादी' पर साइड इफेक्ट, बाड़मेर के दूल्हे को अटारी सीमा पर रोका गया

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई है। इस हमले के बाद राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक परिवार की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। 30 अप्रैल को होने वाली शादी में तब खलल पड़ गया जब बारात गुरुवार को वाघा-अटारी सीमा पर पहुंच गई और उसे पाकिस्तान में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे उन्हें घर वापस लौटना पड़ा। राजस्थान के बाड़मेर निवासी 25 वर्षीय दूल्हा शैतान सिंह की सगाई चार साल पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अमरकोट जिले की निवासी केसर कंवर से हुई थी। सगाई पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार की गई थी, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में आम है, जहाँ दोनों पक्षों के समुदाय गहरे सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध साझा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'PoK को भारत में किया जाए शामिल', विरोध प्रदर्शन के दौरान बोले VHP प्रमुख आलोक कुमार

हालांकि, शादी की बारात पाकिस्तान में प्रवेश करने से ठीक पहले, पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद नए राजनयिक तनाव पैदा हो गए, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। जवाब में, भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया और पहले जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए, भारत में पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने की सलाह दी। इसी तरह, भारत ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों से वापस लौटने का आग्रह किया। नतीजतन, सिंह की शादी की बारात को वाघा-अटारी सीमा पर रोक दिया गया और वापस बाड़मेर भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, 22 सितंबर को रखा जाएगा Parivartini Ekadashi का व्रत

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer से बदतमीज़ी पर घिरीं मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, घमंडी कह कर किया ट्रोल