Pahalgam Terror Attack: राहुल गांधी अमेरिका यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली लौटे, बैठक में लेंगे हिस्सा

By रितिका कमठान | Apr 24, 2025

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद अपनी अमेरिका यात्रा बीच में ही छोड़कर गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंच गए है। राहुल गांधी ने अपना अमेरिका दौरा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीच में छोड़ा है। इस हमले के बाद गुरुवार की सुबह नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी आए हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकवादियों के कायराना हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सऊदी अरब और अमेरिका की अपनी यात्राएं बीच में ही रद्द कर दी थीं।

इस बीच भारत ने बुधवार को सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए कई कदमों उठाए है। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि स्थगित रहने का फैसला किया गया है। वहीं अटारी में एकीकृत जांच चौकी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएगी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक के बाद एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दो घंटे से अधिक समय तक चली सीसीएस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting