पहलगाम आतंकी हमला: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले सप्ताह पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया।

ब्रूस ने यह भी कहा था कि रुबियो “आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात कर सकते हैं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रम के संबंध में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से अवगत कराया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र किया और दावा किया कि देश के 90,000 से अधिक लोगों की जान कुर्बान हुई है और 152 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारतीय उकसावे के कारण आतंकवाद, विशेष रूप से अफगान धरती पर सक्रिय समूहों से लड़ने के पाकिस्तान के प्रयासों से ध्यान भटकाने में मदद मिलती है।

शरीफ ने हमले से पाकिस्तान को जोड़ने के भारत के प्रयास को भी खारिज कर दिया और मामले की जांच कराने की पाकिस्तान की मांग दोहराई। उन्होंने अमेरिका से आग्रह किया है कि वह भड़काऊ बयान से बचने के लिए भारत पर दबाव डाले।

शरीफ ने सिंधु जल संधि का भी मुद्दा उठाया और कहा कि संधि के तहत मिलने वाला जल 24 करोड़ लोगों के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने दावा किया कि संधि में किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा तरीके से पीछे हटने का कोई प्रावधान नहीं है।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

ओडिशा छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 8 यूनिवर्सिटीज जीतीं, Amit Shah बोले युवा राष्ट्र प्रथम के साथ

DMK सांसद Kanimozhi का बयान, CJP नेताओं के समर्थन में Chennai में हुआ प्रदर्शन

Rekha Arya पर 210 करोड़ के आरोप, Congress ने CM Dhami से की बर्खास्तगी की मांग

Punjab में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, SAD प्रमुख Sukhbir Badal का CM Bhagwant Mann पर हमला