Pahalgam Terror Attack | पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी अभी भी गिरफ्त से बाहर! कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा सवाल

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2025

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में मासूम पर्यटकों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। भारत ने अपने देश के मासूमों का बदला लिया और ऑपरेशन सिंदूर क तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गयी। जम्मू कश्मीर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली जा रही है उन आतंकियों की तलाश के लिए। फिलहाल पहलगाम के आतंकी गिरफ्त से बाहर है। अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: आईपीएल मुकाबलों पर सट्टा लगाने वाला गिरोह का पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कुछ खबरों के अनुसार ये वही आतंकवादी हैं जो दिसंबर, 2023 में पुंछ में और अक्टूबर, 2024 में गगनगीर और गुलमर्ग में हुए आतंकी हमलों में भी शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ‘आर्च ब्रिज’ चिनाब रेल पुल का उद्घाटन करेंगे और जम्मू-कश्मीर के कटरा तथा श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कटरा में प्रधानमंत्री 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan Airspace में भारतीय उड़ानों पर लगी रोक 24 नवंबर तक बढ़ी

दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और सरस्वती विसर्जन: शक्ति, सिद्धि और ज्ञान की आराधना का महापर्व

कारखानों में टेस्टिंग लैब लगाने के लिए FIEO ने सरकार से मांगी मदद

Mayawati ने आकाश आनंद को चुनावी मैदान में उतारा, 28 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा