2025 में भारत सरकार को लगभग 6,000 करोड़ रुपये का कर चुकाया: Meta

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 2025 में भारत सरकार को आयकर के रूप में 65.2 करोड़ डॉलर या लगभग 5,993 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

मेटा ने भारत में स्थानीय अदालतों और अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच के संबंध में उत्पन्न चुनौतियों के बारे में भी बताया। मेटा ने कहा, हम व्हाट्सएप की सेवा शर्तों और गोपनीयता नीति के 2021 अपडेट और अन्य मेटा उत्पादों व सेवाओं के साथ कुछ डेटा साझा करने के संबंध में भारत और अन्य न्यायालयों में जांच और मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया दिग्गज ने कहा कि यदि वह उन देशों और क्षेत्रों के बीच डेटा स्थानांतरित करने में असमर्थ रहती है जिनमें वह काम करती है, तो इससे कंपनी की सेवाएं प्रदान करने और विज्ञापनों को लक्षित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Bihar में Gautam Adani की बड़ी सौगात, 150 करोड़ से बनेगा Eye Hospital, हर साल 3.3 लाख ऑपरेशन

NEET Paper Leak की Inside Story: Sikar के एक Teacher ने WhatsApp PDF से खोला पूरा राज

Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ा Sixes का Record, पर KL Rahul के बल्ले ने Delhi को दिलाई शानदार जीत।

Tilak Varma-Sreeleela के Secret Affair का पर्दाफाश, Dating की खबरों के पीछे की सच्चाई आई सामने