बिहार में महिला के पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर ने निकाल डाली दोनों किडनी

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2022

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक डॉक्टर ने महिला की दोनों किडनी निकाल ली। दरअसल, महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी। डॉक्टर ने कहा कि यूट्रस खराब हो गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए 30 हजार रुपये लगेंगे। परिवार वालों ने 30 हजार रुपए जमा कर महिला को भर्ती करा दिया। ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद महिला की तबीयत और खराब होने लगी। तबीयत जब ज्यादा खराब हुई तो परिवार वालों ने महिला को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) लेकर पहुंच गए। यहां जांच हुआ। जांच में पता चला की महिला की दोनों किडनी गायब है। उसकी दोनों किडनी नहीं है। ये बात सुनकर महिला के घर वाले चौंक गए। पीएमसीएच ने महिला को दूसरी जगह ले जाने के लिए कह दिया। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी बनने की चाह में नीतीश कुमार ने भाजपा को धोखा दिया: अमित शाह

शहर के बरियारपुर इलाके में मुजफ्फरपुर अस्पताल के खिलाफ दो प्राथमिकी के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक अधिकारी ने कहा, "अस्पताल न तो पंजीकृत था, न ही कोई योग्य डॉक्टर था। उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह से किडनी निकाली गई है वह कोई डॉक्टर नहीं कर सकता है। किसी सीखने वाले ने ऐसा किया है क्योंकि ट्रांसप्लांट करने के लिए  जिस तरह से किडनी निकाली जाती है उस तरह से नहीं किया गया है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा