Olympic : चिराग शेट्टी और सात्विक की जोड़ी ने बैडमिंटन में दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

तोक्यो। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी चीनी ताइपै के यांग ली और चि लिन वांग को हराकर अपने पहले ओलंपिक में शानदार शुरूआत की। दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी चिराग और सात्विक ने तीसरी वरीयता प्राप्त ली और वांग को 21 . 16, 16 . 21, 27 . 25 से हराया। इस साल चिराग और सात्विक ने योनेक्स थाईलैंड ओपन, टोयोटा थाईलैंड ओपन और विश्व टूर फाइनल्स जीते थे।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics: मनिका बत्रा एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंचीं, ब्रिटेन की तिन-तिन हो को 4-0 से हराया

प्रणीत का सामना अब दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी नीदरलैंड के मार्क काजोउ से होगा। पहले गेम में प्रणीत ने 8 . 4 की बढत बना ली थी लेकिन जिल्बरमैन ने पांच अंक सीधे लेकर पासा पलट दिया। प्रणीत ने कई सहज गलतियां भी की।जिल्बरमैन ने 15 . 13 की बढत बना ली जो जल्दी ही 19 . 14 की हो गई। इसके बाद प्रणीत वापसी नहीं कर पाये। रेलियों में भी प्रणीत उनसे काफी पीछे रहे और रफ्तार का सामना भी नहीं कर पाये। जिल्बरमैन ने आठ मैच प्वाइंट के साथ स्मैश लगाकर पहला मैच जीत लिया।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार