तालिबान के राजनयिक गुपचुप इस्लामाबाद में संभाल रहे कामकाज,पाकिस्तान ने दे दी मान्यता?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने तालिबान द्वारा नियुक्त ‘राजनयिकों’ को अपने यहां अफगान दूतावास और वाणिज्य दूतावासों का प्रभार संभालने की चुपचाप अनुमति दे दी। शनिवार को एक खबर में यह जानकारी दी गयी। पाकिस्तान तालिबान को काबुल में वैध सरकार नहीं मानता, लेकिन फिर भी उसने तालिबान द्वारा नियुक्त ‘राजनयिकों’ को वीजा जारी किये। डॉन अखबार की खबर के अनुसार सरदार मुहम्मद शोकैब ने इस्लामाबाद स्थित अफगान दूतावास में प्रथम सचिव के तौर पर कामकाज शुरू कर दिया है, वहीं हाफिज मोहिबुल्ला, मुल्ला गुलाम रसूल और मुल्ला मुहम्मद अब्बास को पेशावर, क्वेटा और कराची स्थित अफगानिस्तान के वाणिज्य दूतावासों के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी