नवाज शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी मामले में बैकफुट पर आई पाकिस्तानी सेना, बाजवा ने दिए जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

कराची। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कराची में हुई ‘‘घटनाओं’’ की जांच का मंगलवार को आदेश दिया। इससे एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को शहर में उनके होटल के कमरे से कुछ देर के लिए गिरफ्तार किया गया था। सेना की मीडिया इकाई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सेना प्रमुख ने कराची कोर के कमांडर को घटनाक्रम की पड़ताल करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘कराची की घटना का संज्ञान लेते हुए सीओएएस ने कराची कोर कमांडर को तुरंत जांच कर तथ्यों का पता लगाने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Moïse Kouamé ने रचा इतिहास, Rafael Nadal के बाद French Open में सबसे बड़ा कारनामा करने वाले युवा।

Yannik Sinner की Shocking Exit, जीता हुआ मैच हारे, Paris की गर्मी से French Open में बिगड़ी तबीयत

Tata Motors का बड़ा एक्शन: EV Booking में ढाई गुना उछाल, अब 50% बढ़ेगा उत्पादन

Tech की दुनिया में Wipro का बड़ा दांव, ServiceNow संग AI से बदलेगा कंपनियों का कामकाज