Pakistan Army अपना सैन्य मुख्यालय Rawalpindi से खैबर पख्तूनख्वा में शिफ्ट करने की तैयारी में, मगर वह इलाका भी भारत की मारक क्षमता के दायरे में है

By नीरज कुमार दुबे | May 20, 2025

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद को बड़ी चोट तो पहुँचाई ही है साथ ही हमें यह भी पता चल गया है कि अब पाकिस्तान का कोई भी कोना हमारी मारक क्षमता के दायरे से बाहर नहीं है। एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने इस बारे में कहा है कि भारत के पास पर्याप्त हथियार हैं और वह “हमारी सीमाओं से या गहराई तक जाकर पूरे पाकिस्तान” से मुकाबला करने में सक्षम है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिये एक साक्षात्कार में थलसेना के वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा ने बताया है कि अगर भारत के हमले के डर से पाकिस्तान सेना का मुख्यालय स्थानांतरित भी कर दिया जाए, तो उससे कोई खास लाभ नहीं होगा क्योंकि वह भारत की सैन्य ताकत की सीमा के भीतर ही रहेगा। डी’कुन्हा ने कहा, “भारत के पास पर्याप्त हथियार हैं जो पाकिस्तान को उसकी पूरी गहराई तक निशाना बनाने में सक्षम हैं।'' उन्होंने कहा कि हम अपनी सीमाओं से ही नहीं बल्कि उसके अंदर तक जाकर पूरे पाकिस्तान को निशाना बना सकते हैं। मुख्यालय चाहे रावलपिंडी से लेकर KPK (खैबर पख्तूनख्वा) या कहीं और चला जाए, वे सभी भारत की पहुंच में हैं। उन्हें कोई बहुत गहरा सुरंगनुमा ठिकाना ढूंढना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: तुम्हारा पूरा मुल्क हमारी रेंज में है...Operation Sindoor पर सेना के बयान से पाकिस्तान में भूचाल

हम आपको यह भी बता दें कि एलओसी पर तैनात मेड इन इंडिया रक्षा उत्पादों को मीडिया को दिखाते हुए सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान इनकी सटीकता देखने लायक थी। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि हमारे रक्षा उत्पादों ने पाकिस्तान से आने वाले हर खतरे को रोका, उसे बेअसर किया और दुश्मन को चोट पहुँचाई।

प्रमुख खबरें

SEBI विदेशी निवेशकों के नियम आसान बनाने लाएगा कंसल्टेशन पेपर

Innodata Layoffs का असर भारत और Philippines में 500 से अधिक कर्मियों की गई नौकरी

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, Jamia Campus विवाद पर Union Minister Pralhad Joshi की दो टूक

खरगे की जुबान पर भड़की मायावती, मोदी के अपमान का लिया बदला!