अयोध्या में बाबरी मस्जिद की ईंट रखेंगे पाक सेना के जवान, मुनीर पढ़ेंगे पहली अजान, बिलावल की पार्टी की सांसद ने दी धमकी

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2025

ऐसा लगता है कि इस्लामाबाद पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को कम करने के मूड में नहीं है। पाकिस्तान के नेताओँ की तरफ से एक के बाद एक ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जो भारत के गुस्से को भड़काने का काम कर रहे हैं। बिलावल भुट्टो जरदारी के खून बहाने वाले बयान के बाद पाकिस्तानी सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान की तरफ से भी कुछ ऐसा ही विवादित बयान दिया गया है। पाकिस्तानी सांसद खान ने ऐलान करते हुए कहा कि अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की ईंट पाकिस्तानी सेना के जवान रखेंगे, और पहली अज़ान खुद सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे। सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति को और भड़काने वाला बयान दिया, जब वह पाकिस्तानी संसद को संबोधित कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान का जो भी समर्थन करते हैं वो देशद्रोही, अचानक बदल गए सिद्धारमैया के तेवर?

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल संधि के मामले में भारत को धमकाया और चुनौती दी थी। भुट्टो ने कहा कि दरिया में या तो हमारा 'पानी' बहेगा, या फिर हमारा (भारत का) 'खून' बहेगा। भुट्टो की यह प्रतिक्रिया जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद आई। 23 अप्रैल को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने प्रतिक्रिया में कई सख्त उपायों की घोषणा की, जिसमें सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करना भी शामिल है। पाकिस्तान का मतलब साफ था कि सिंधु जल को रोकने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ हिंसा पर उतर आएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता