By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप तीन सेक्टरों में बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम इलाकों एवं चौकियों पर गोलीबारी कर और गोले दागकर तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने रात भर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की और रिहायशी क्षेत्रों एवं अग्रिम सीमा चौकियों को निशाना बनाया।