पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, राजौरी में LoC के पास अग्रिम चौकियों पर दागे मोर्टार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, आज शाम करीब 04:45 बजे पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और भारी संख्या में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता