नौशेरा सेक्टर में पाक सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2016

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के संघषर्विराम का उल्लंघन कर सुबह 10 बजे से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार बम दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए गए संघषर्विराम उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अधिकारी ने बताया, ‘‘सेना पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।’’ दोनों तरफ से गोलीबारी अब भी जारी है। भारतीय क्षेत्र में किसी जनहानि या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। 

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू जिले से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कल की गई गोलीबारी में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि आठ नागरिकों समेत 10 लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से की गई इस भीषण गोलाबारी में असैन्य क्षेत्रों और जम्मू से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की 25 चौकियों को निशाना बनाया गया था। उरी में सेना के कैंप में 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लक्षित हमले किए थे। लक्षित हमलों के बाद से पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा संघषर्विराम का उल्लंघन किए जाने की 40 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। उरी में हुए आतंकवादी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!