पाकिस्तान की परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगी इमरान सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने रविवार को चीन को आश्वासन दिया कि वह 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना सहित देश में विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगा। इन परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी श्रमिकों के खिलाफ हाल के हफ्तों में हिंसा बढ़ने पर पाकिस्तान का यह बयान आया है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार चीन के राजदूत नोंग रोंग ने रावलपिंडी में गृह मंत्री शेख राशिद से मुलाकात की और देश में चीनी नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सुरक्षा पर चर्चा की। राशिद ने नोंग से कहा कि पाकिस्तान देश में विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि सीपीईसी परियोजना ‘‘किसी बाहरी साजिश का शिकार’’ नहीं बनेगी। मंत्री ने कहा कि कोई भी ताकत पाकिस्तान और चीन के संबंधों में बाधा नहीं बन सकती।

प्रमुख खबरें

Noida के शाहबेरी फर्नीचर बाजार की दुकान में आग से अल्तमश की मौत, अमन गंभीर

North Korea ने US-South Korea सैन्य अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास बताकर दी चेतावनी

US Court में Abhishek Vijaykumar ने स्वीकार किया बाल शोषण सामग्री रखने का अपराध

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई