Ahmed Shehzad ने Pakistan को दिखाया आईना, Team India जैसा System और टैलेंट हमारे पास नहीं

By अंकित सिंह | Mar 09, 2026

रविवार को अहमदाबाद में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीत ली और पूरे भारत में जश्न का माहौल छा गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भारत की जीत की सराहना की। शहजाद ने कहा कि अगर पाकिस्तान होता तो वे 180 रनों पर ही संतुष्ट हो जाते और 250 रनों का सपना भी नहीं देखते। उन्होंने पाकिस्तान टीम और उनके क्रिकेट में मौजूद कमियों को भी उजागर किया।

शहजाद ने पाकिस्तान के 'हारना मना है' शो में कहा कि पाकिस्तान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारी प्रणाली में खामी है। भारत में क्या है? वहां प्रतिभा और प्रणाली दोनों हैं। आप देख सकते हैं कि प्रतिभा और प्रणाली के बल पर ही खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। ये खिलाड़ी कौन है? ये हैं संजू सैमसन, जिन्हें कभी मौका नहीं मिलता। वे विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज बने। ये हैं ईशान किशन, जो बहुत कम खेलते हैं। अनुशासन ऐसा है कि उन्हें भी दरकिनार कर दिया गया था। वे घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ही यहां आए हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs NZ Final: टॉस गंवाने के बाद भी खुश हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, टी20 वर्ल्ड कप में बना ये रिकॉर्ड

शहजाद ने आगे कहा कि अभिषेक शर्मा पर बहुत दबाव था। उन्होंने फाइनल में 21 गेंदों में 52 रन बनाए। उन्हें लगा जैसे हम यहाँ पहुँच गए हैं और फिर पाकिस्तानी टीम का मज़ाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे जिम्बाब्वे, युगांडा या केन्या जैसी टीमों को हराने पर जश्न मनाते हैं। शहजाद ने भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बड़ी टीमों के खिलाफ बड़े मैच खेलते हैं। वे बड़ी सीरीज़ खेलते हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह