बर्बादी की राह पर पाक क्रिकेट! बांग्लादेश से हार के बाद Imran Khan का PCB पर निशाना

By रितिका कमठान | Aug 28, 2024

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विजेता पूर्व कप्तान इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जमकर निशाना साधा है। पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों कई संकटों से जूझ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्व खिलाड़ी इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आलोचना की है।

पाक के पूर्व पीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि क्रिकेट एकमात्र ऐसा खेल है जिसे हर व्यक्ति टीवी पर देखना पसंद करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीसीबी इस खेल को बर्बाद करने में जुटा हुआ है। अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए पीसीबी क्रिकेट को नष्ट करने पर तुला है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हर स्तर पर अपने पसंद के लोगों को जगह दे रहे है। बोर्ड में काबिलियत के अनुसार किसी को शामिल नहीं किया जा रहा है। पार्टी की दुर्दशा हो गई है। उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है जब हम टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सकते है। इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा और बांग्लादेश की टीम से 10 विकेट से टेस्ट मैच हारना पड़ा। यह पाकिस्तान क्रिकेट की नई शर्मिंदगी है, लेकिन ढाई साल पहले इसी पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। ढाई साल में ऐसा क्या हुआ कि हम बांग्लादेश से 10 विकेट से हार गए? बोर्ड को इस आपदा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

बता दें कि पाकिस्तान की टीम पिछले रविवार को इतिहास में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हारी है। उस हार की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट में गृह युद्ध की स्थिति बन गई है। मैच के दौरान ही कप्तान और सहायक कोच के बीच तनातनी खुलकर देखने को मिली। इन सबके माहौल में राजनीति का खेल भी जारी है. इमरान खान बोर्ड अधिकारियों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मौजूदा सरकार क्रिकेट बोर्ड को ठीक से प्रबंधित करने में विफल रही है।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत