संसद की कार्यवाही स्थगित कर इमरान ने चला बड़ा दांव, EC ने थमाया 50 हजार का नोटिस

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2022

पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान के ऊपर मंडराता सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार बचाने के लिए इमरान खान ने बड़ा दांव  चलते हुए संसद की कार्यवाही को 28 मार्च तक स्थगित कर दिया। लेकिन अब नियाजी खान के सामने एक नई मुसीबत उनके सामने आ गयी। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को बड़ा झटका दे दिया है। इमरान पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान की शीर्ष चुनाव निकाय ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।

 ईसीपी की आचार संहिता के अनुसार कोई भी सार्वजनिक कार्यालय धारक उन जिलों का दौरा नहीं कर सकता है जहां चुनाव हो रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा में दूसरे चरण में स्थानीय निकाय चुनाव 31 मार्च को होने हैं। चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए खान को दो बार नोटिस जारी किया था। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के लाहौर में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई

 आखिरी नोटिस 21 मार्च को खैबर-पख्तूनख्वा के मलकंद इलाके में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए भेजा गया था। प्रधानमंत्री और योजना और विकास मंत्री असद उमर ने नोटिस के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। याचिका के मुताबिक, ''चुनाव प्रचार को लेकर नए कानून के बावजूद नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

अपनी पहली परीक्षा में ही फेल हुआ Mecca Joint Defence Agreement, हूतियों ने पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की के पैक्ट की हवा निकाल दी

मंगल मिलन में NDA सांसदों ने PM Modi का तिरंगे के साथ किया स्वागत, लगाए वंदे मातरम के नारे

जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही BJP-Congress, Mayawati ने बताया सोची-समझी Conspiracy

Kharge का सीधा वार: सरकार मुद्दों से भाग रही, Parliament में विपक्ष अपना रुख नहीं बदलेगा