OIC मीटिंग को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप

By निधि अविनाश | Mar 22, 2022

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, भारत इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक को सबोटेज करना चाहता था। कुरैशी ने भारत पर इल्जाम लगाते हुए आगे कहा कि, भारत ने इस बैठक को रोकने की बहुत कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान 22-23 मार्च को ओआईसी के विदेश मंत्रियों की परिषद के 48वें सत्र की मेजबानी करने जा रहा है। ओआईसी की इस बैठक से पहले शाह ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की थी और कहा था कि, अगर हम बंट गए तो दो अरब मुसलमान मायूस हो जाएंगे। लेकिन हम एकजुट रहे तो 15 मार्च को इस्लामोफोबिया-डे जैसी तमाम सफलताएं मिलेंगी. भारत को लेकर कुरैशी ने कहा कि, पाकिस्तान में हो रही ओआईसी बैठक को रोकने की बहुत कोशिश की गई थी।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार, फलता उपचुनाव में BJP की शानदार जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ganga Dussehra: Haridwar से Kashi तक आस्था की डुबकी, जानें क्यों है ये दिन इतना पावन

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र