पाक विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत के साथ तनाव बढ़ाने के पक्ष में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत के साथ तनाव बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। दरअसल, कुछ ही दिन पहले भारत ने उससे कहा था कि वह नयी दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या में 50 प्रतिशत कटौती करे। पाकिस्तान विदेश विभाग की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तानी दूतावास में कर्मचारियों की संख्या घटा कर आधा करने का निर्णय कश्मीर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिये किया गया प्रयास है। उन्होंने कहा, भारत के साथ तनाव बढ़ाने की पाकिस्तान की कोई इच्छा नहीं है। हमने हमेशा संयम के साथ प्रतिक्रिया की है। हालांकि, इस्लामाबाद में भारतीय अधिकारियों द्वारा राजयनिक नियमों का उल्लंघन किया जाना और भारत का लगातार आक्रामक रवैया, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।’’

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा