पाक मानवाधिकार अधिवक्ता एवं राजनेता को देशद्रोह मामले में पुलिस हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

पाकिस्तानी मानवाधिकार अधिवक्ता ईमान मजारी और पूर्व सांसद अली वजीर को सोमवार को यहां एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने देशद्रोह के मामले में तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ईमान एवं वजीर को इस्लामाबाद पुलिस ने रविवार को सुबह गिरफ्तार किया।ये दोनों मूलनिवासी पश्तूनों के अधिकारों की वकालत करने वाले पश्तून तहफ्फुज आंदोलन (पीटीएम) की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये थे। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुयी है। ईमान पूर्व मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी की बेटी हैं। ईमान ने इस्लामाबाद में पीटीएम की एक रैली को संबोधित किया। यह संगठन जातीय पश्तो-भाषी कार्यकर्ताओं का एक समूह है जो पाकिस्तानी सेना की और शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान की भी आलोचना करता है। अधिकारी चाहते थे कि ये दोनों वर्तमान में जारी जांच में शामिल हों। आरोप है कि दोनों गैरकानूनी सभा, प्रतिरोध और राज्य मामलों में हस्तक्षेप में शामिल थे।

वज़ीर ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक बैठक के दौरान कुछ भी गलत नहीं कहा गया था। दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया औरईमान तथा वज़ीर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। ईमान एवं वज़ीर के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, दोनों को धरना देने, प्रतिरोध करने और राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की एक खबर के अनुसार, प्राथमिकी में कहा गया है कि 700 से 800 लोगों ने धरने में भाग लिया और कई लोग लाठियों और कुछ हथियारों से भी लैस थे क्योंकि उन्होंने अधिकारियों की अवहेलना करने और राजधानी में मार्च करने का प्रयास किया था। खबर में दावा किया गया है कि मुख्य राजमार्ग, जीटी रोड को प्रदर्शनकारियों ने अवरुद्ध कर दिया था, जो रैली निकालने के लिए आगे बढ़े थे।

इसमें कहा गया है कि जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने एक सरकारी वाहन पर हमला किया, अधिकारियों के साथ विवाद किया और यहां तक कि एक अधिकारी से बलपूर्वक दंगा-रोधी किट भी छीन लिया।पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने ईमान की गिरफ्तारी की निंदा की और उसकी तत्काल एवं बिना शर्त रिहाई की मांग की। इसने इस्लामाबाद पुलिस के कृत्य को ‘‘अस्वीकार्य’’ करार दिया। हाल के महीनों में पाकिस्तानी अधिकारियों ने असहमति के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है। इस महीने की शुरुआत में भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी तीन साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi