Kanwar Yatra Nameplate Controversy पर पाक पत्रकार को सवाल करना पड़ गया भारी, अमेरिका ने सरेआम कर दी बेइज्जती

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2024

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने गुरुवार को कांवर यात्रा में नेमप्लेट के मुद्दे को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश वर्तमान में प्रभावी नहीं है। पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि अमेरिका को इन रिपोर्टों की जानकारी है। हमने उन रिपोर्टों को देखा है। हमने उन रिपोर्टों को भी देखा है कि भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को उन नियमों के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक जारी की थी। एएनआई ने मिलर के हवाले से कहा कि इसलिए वे वास्तव में प्रभावी नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना मुस्लिमों के नहीं हो सकती अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा, कांवड़ यात्रा वाले फरमान पर उमर अब्दुल्ला का आया ये बया

कोर्ट ने कहा कि केवल परोसे जाने वाले भोजन के प्रकार का ही उल्लेख किया जाना चाहिए। यूपी, एमपी, उत्तराखंड और दिल्ली की सरकारों को नोटिस जारी कर 26 जुलाई तक उनका जवाब मांगा गया, जब मामले की दोबारा सुनवाई होगी। अदालत ने आदेश देते हुए कहा क िहम विवादित निर्देशों के कार्यान्वयन पर रोक लगाने के लिए अंतरिम आदेश पारित करना उचित समझते हैं। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत