प्रधानमंत्री इमरान खान के सहायक को कादियानी कहना विधायक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

लाहौर। पाकिस्तान के सत्ताधारी दल के एक विधायक को प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक को कथित तौर पर ‘कादियानी’ (अहमदिया अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य) कहने के लिए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान में अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कादियानी कहा जाता है। पाकिस्तान की संसद ने अहमदी समुदाय को 1974 में ‘गैर मुस्लिम’ करार दिया था। एक दशक बाद उन्हें खुद को मुसलमान कहने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इस समुदाय के लोगों को प्रवचन देने और हज पर सऊदी अरब जाने की भी मनाही है। लाहौर पुलिस ने उत्तरदायित्व और आंतरिक मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मिर्जा शहजाद अकबर की शिकायत पर ‘पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ’ (पीटीआई) के विधायक नजीर चौहान को गिरफ्तार कर लिया। चौहान पार्टी के अलग हो चुके समूह जहांगीर तरीन से जुड़े हैं और पंजाब प्रांत के विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार

Gurugram hit-and-run: बाइक सवार Siya को टक्कर मारने वाले आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस

UPI Payment Charges पर नया Notification: क्या Merchants और Consumers की जेब पर पड़ेगा असर?