Rafale पर झूठ बोलता पकड़ा गया पाक मीडिया, अब फ्रांस की नौसेना ने खोली पोल

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2025

पाकिस्तान की झूठी खबरों की पोल एक बार फिर से दुनिया के सामने खुल गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान राफेल को लेकर लगातार झूठे दावे कर रहा है। इस बीच फ्रेंच नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया के इस झूठ की पोल खोल दी है। फ्रेंच नेवी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में गलत जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान के एक मीडिया आउटलेट की आलोचना की है।पाकिस्तान स्थित प्रसारक जियो टीवी की 21 नवंबर की रिपोर्ट में एक "जैक्स लाउने" के हवाले से कथित तौर पर 6-7 मई को 140 से ज़्यादा लड़ाकू विमानों के बीच हुई हवाई मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना की तारीफ़ की गई थी और दावा किया गया था कि भारतीय राफेल विमानों को चीन के समर्थन से मार गिराया गया था। फ्रांसीसी नौसेना ने कहा कि अधिकारी का असली नाम कैप्टन इवान लाउने है - और उनके नाम से की गई कोई भी टिप्पणी सच्ची नहीं थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए जा रहे हैं झूठे दावे

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मीडिया को दुनिया के सामने बेनकाब किया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान में स्थित रूसी दूतावास ने पाक मीडिया की जमकर आलोचना की थी।

गलत जानकारी दी गईः फ्रेंच नेवी

मरीन नैशनल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'फेक न्यूज, ये बातें कैप्टन इवान लौने के नाम से कही गई, जिन्होंने कभी किसी भी तरह के पब्लिकेशन के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी थी। आर्टिकल बहुत ज्यादा फेक है और इसमें गलत जानकारी है।' जियो टीवी ने एयर सुपीरियॉरिटी के झूठे दावे किए थे।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar