समुंदर के रास्ते पाक की नापाक तस्करी नाकाम, 400 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Dec 21, 2021

एलओसी पर नापाक कोशिश के बाद अब पाकिस्तान समुंदर के रास्ते देश में जहर घोलने की कोशिश में जुटा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान की साजिश को भारतीय नौसेना और गुजरात की एटीएस ने नाकाम कर दिया है। गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के एक संयुक्त अभियान में कराची से छह चालक दल के सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 385 से 400 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा कि गुजरात के जखाउ तट से भारतीय जल सीमा में देर रात इसे जब्त किया गया।

 गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट से करीब 35 समुद्री मील की दूरी पर समुद्र के बीच में चलाए गए अभियान में नशीली दवाओं की जब्ती की गई। एटीएस अधिकारियों और आईसीजी टीम ने भारतीय जल क्षेत्र में छह चालक दल के सदस्यों के साथ पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव 'अल हुसैनी' को पकड़ा है। जिसके जरिये गुजरात में ड्रग्स की बड़ी खेप भेजी जा रही थी, जिसे सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाज पर 77 किलोग्राम हेरोइन मिली है जिसे सुरक्षाबलों ने जब्त कर लिया है। इस साल समुद्र के बीच में सबसे बड़ी जब्ती है। आगे की जांच के लिए नाव को जखाऊ तट पर लाया गया। 

इसे भी पढ़ें: फिर पाकिस्तान जाएंगे बजरंगी भाईजान, सलमान खान ने दी सीक्वल बनने की जानकारी

730 करोड़ के ड्रग्स पहले किए गए जब्त 

इससे पहले सितंबर में गुजरात एटीएस ने समुद्र के बीच में एक अभियान में लगभग 35 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी और 18 सितंबर को सात ईरान नागरिकों को पकड़ लिया था। 14 नवंबर को एटीएस ने मोरबी के जिंजुवाड़ा गांव में एक घर पर छापा मारा और 120 किलो ड्रग्स के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया। बाद में जांच के दौरान लगभग 11 लोगों को पकड़ गया और 730 करोड़ रुपये की कुल 146 किलोग्राम दवाएं जब्त की गई। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी

Om Birla के OSD को धमकी देने पर Congress नेता Prahlad Gunjal पर कोटा में केस दर्ज