पाक प्रधानमंत्री बीजिंग पहुंचे, निवेश बढ़ाने और संबंध मजबूत करने पर शी चिनफिंग से चर्चा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

बीजिंग। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए और सहायता के अनुरोध तथा निवेश की संभावनाओं चर्चा करने के लिए बीजिंग पहुंच चुके हैं और उपरोक्त मुद्दों को लेकर वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। चार जून से चीन की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए शरीफ ने बुधवार को अत्याधुनिक शहर शेनझेन का दौरा किया और निवेशकों की बैठक को संबोधित किया। पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एपीपी’ की खबर के अनुसार यहां अपने प्रवास के दौरान शरीफ शी चिनफिंग, प्रधानमंत्री ली क्यांग और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

शेनझेन में निवेशकों की बैठक को संबोधित करते हुए शरीफ ने चीन के कर्मचारियों को उन पर बार-बार हो रहे आतंकी हमलों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शरीफ (72) मार्च में पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनने पर दूसरी बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए चीन में हैं। 

‘पाकिस्तान-चीन बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए शरीफ ने चीनी निवेशकों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने तथा पाकिस्तान में चीन के नागरिकों, परियोजनाओं और निवेशों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पाकिस्तान में चीन के श्रमिकों की रक्षा के खातिर पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

प्रमुख खबरें

BSE Sensex में 1,124 अंक की भारी गिरावट, Nifty 22,800 के नीचे फिसला

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें

Air India में बचत के सुझाव देने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, CEO Tewolde Gebremariam का एलान

WPL 2027: Mumbai Indians, RCB और Delhi Capitals ने जारी की Retained Players की लिस्ट