अमेरिका और अफगानिस्तान की शांति वर्ता में बिचौलिए बने पाक पीएम इमरान खान, जताई शांति वर्ता की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में दशकों पुराने खून-खराबे के खात्मे के लिए सोमवार को शीघ्र ही अंदरूनी वार्ता की उम्मीद प्रकट की। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अफगान शांति प्रक्रिया पर चर्चा की।

गनी ने खान को बकरीद की बधाई देने के लिए फोन किया था। बयान के अनुसार प्रधानमंत्री खान ने उम्मीद जतायी की कि अमेरिका तालिबान शांति वार्ता को पूरी तरह लागू करने के लिए वर्तमान गति और जोर पकड़ेगी और अफगानिस्तान में घरेलू वार्ता शीघ्र ही शुरू होगी। खान ने शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान के योगदान की चर्चा की और अफगानिस्तान में शांति को बड़ा महत्वपूर्ण करार दिया।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश