पाक पीएम इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को उच्चाधिकार प्राप्त राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की और ‘भू-रणनीतिक माहौल’ और क्षेत्र के ‘‘हालिया घटनाक्रम’’ पर चर्चा की। यह बैठक भारत के आम चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले हुई है। मीडिया खबरों के मुताबिक, इस बैठक में कई संघीय मंत्रियों और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ‘छद्म युद्ध’ बंद करना चाहिए: अजय बिसारिया

सूत्रों ने अखबार से कहा कि आंतरिक सुरक्षा पर समिति ने आतंकवाद तथा चरमपंथ के खिलाफ राष्ट्रीय कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शामिल सदस्यों ने प्रतिबंधित संगठनों पर और लगाम कसने के लिए हालिया उपायों पर चर्चा की। खबर में कहा गया कि एजेंडे में अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति खासकर राजनीतिक समाधान के प्रयास शामिल थे। इसमें भारत-पाकिस्तान संबंधों की वर्तमान स्थिति तथा फारस की खाड़ी क्षेत्र में बढते तनाव पर भी चर्चा हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद ने भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा खोलकर ‘शांति का संदेश’ दिया है। 

प्रमुख खबरें

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं