पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ‘छद्म युद्ध’ बंद करना चाहिए: अजय बिसारिया

pakistan-should-stop-pseudo-war-against-india-indian-high-commissioner

बिसारिया ने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिपेंडेंटउर्दू डॉट कॉम’ को एक साक्षात्कार में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास की कमी है। हमारा मानना है कि संबंधों को आगे ले जाने के लिए विश्वास बहाली महत्वपूर्ण है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ‘‘छद्म युद्ध’’ बंद कर नयी दिल्ली के साथ विश्वास बहाली के उपायों के प्रयास करने चाहिए। बिसारिया ने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ‘इंडिपेंडेंटउर्दू डॉट कॉम’ को एक साक्षात्कार में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास की कमी है। हमारा मानना है कि संबंधों को आगे ले जाने के लिए विश्वास बहाली महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: SCO Submit: पास बैठकर भी है दूरी, आतंकवाद का मुद्दा है मजबूरी

राजनयिक ने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए भारत के खिलाफ छद्म युद्ध बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम कई वर्षों से छद्म युद्ध के बारे में बात कर रहे हैं। आतंकवाद के लिए (पाकिस्तानी) जमीन का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। कई वर्षों से भारत के खिलाफ यह (छद्म युद्ध) चल रहा है। बिसारिया ने कहा कि भारत में आम राय है कि ‘पाकिस्तान के साथ हमारे अच्छे संबंध होने चाहिए।’ साथ ही कहा कि यह तब मुमकिन है जब आतंकवाद बंद हो।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़