तीन दिन की सऊदी अरब की यात्रा पर पाक पीएम इमरान खान, क्राउन प्रिंस ने दिया न्यौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को तीन दिन की सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना होंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान खान अरब देश के शीर्ष नेतृत्व से द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों पर वार्ता करेंगे। दोनों मुल्क रिश्तों में हाल आए तनाव के बाद इन्हें ठीक करने की दिशा में काम कर रहे हैं। विदेश दफ्तर ने एक बयान में बताया कि खान सऊदी अरब के वलीअहद शहज़ादा (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के न्यौते पर वहां जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue