पाकिस्तान के पीएम और रक्षा मंत्री के बीच संसद में हुई तीखी बहस, इमरान खान को वोट देने से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रक्षा मंत्री परवेज खट्टक के बीच संसदीय दल की बैठक में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की उपेक्षा को लेकर तीखी बहस हुई। खट्टक ने कथित तौर पर सरकार द्वारा उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की उपेक्षा पर सवाल उठाए थे और कहा था कि वह खान को वोट नहीं देंगे, जिससे प्रधानमंत्री खान नाराज हो गए। मीडिया की एक खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। अखबार ‘डान’ की खबर के अनुसार, यह मामला बृहस्पतिवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री खान की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ गठबंधन के संसदीय दल की बैठक के दौरान उठा। संसद में एक विवादास्पद अनुपूरक वित्त विधेयक-2022 (इसे आमतौर पर लघु बजट कहा जाता है) को मंजूरी देने के लिए बुलाई गई बैठक में भाग लेते समय रक्षा मंत्री ने कथित तौर पर कहा कि अगर कम विकसित प्रांत के लोगों को नए गैस कनेक्शन नहीं दिए गए तो वह प्रधानमंत्री खान को वोट नहीं देंगे। खट्टक संसद में खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के नौशेरा-I का प्रतिनिधि करते हैं।

इसे भी पढ़ें: अफ्रीका में चौथी लहर खत्म होने की कगार पर, मामलों में तेजी से आई गिरावट

उन्होंने कहा, ‘‘ इमरान खान मेरे नेता और प्रधानमंत्री हैं। मैंने उनसे नहीं कहा कि केपी के लोगों को गैस कनेक्शन नहीं दिए गए तो मैं उन्हें वोट नहीं दूंगा।’’ खट्टर ने कहा कि वह सिगरेट पीने के लिए बैठक कक्ष से बाहर गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे सिगरेट पीने की आदत है और मैं कक्ष से बाहर सिगरेट पीने ही गया था।’’ राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने बाद में पुष्टि की कि खट्टक ने खैबर पख्तूनख्वा के लोगों के लिए गैस का प्रावधान नहीं करने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने ऊर्जा मंत्री हम्माद अजहर को बताया कि खैबर पख्तूनवा में गैस आपूर्ति योजनाओं को अवरुद्ध किया जा रहा है और प्रांत के लोगों को कोई नए गैस कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। खबर के अनुसार, संसदीय दल की बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री को अपने कक्ष में बुलाया और उन्होंने खट्टक के ‘रवैये’ पर फिर से नाराजगी व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Bishkek में Putin, Masoud Pezeshkian, Nikol Pashinyan और Sadyr Zhaparov से मुलाकात कर पलटे सारे समीकरण

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया