कोरोना का कहर जारी, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में आए 513 नए मामले सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 513 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में कोविड-19 महामारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,90,958 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से आठ मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 6,209 पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: वैक्सीन की दौड़ में पाकिस्तान भी शामिल, कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का करेगा क्लीनिकल परीक्षण

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कोविड-19 के 2,72,804 मरीज ठीक हो चुके हैं और 725 मरीजों की हालत नाजुक है। देश में संक्रमण के कुल मामलों में से सिंध में 1,27,060, पंजाब में 95,800, खैबर पख्तूनख्वा में 35,468, इस्लामाबाद में 15,425, बलूचिस्तान में 12,403 और गिलगित बल्तिस्तान में 2,583 मामले सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा