पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम उल्लंघन, राजौरी और पुंछ जिले में की भारी गोलाबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2019

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी एवं पुंछ जिले में शुक्रवार को जबरदस्त गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग सवा एक बजे पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: PoK में भारतीय सेना ने की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर उठाया सवाल

प्रवक्ता ने बताया कि कल रात भी, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगते पुंछ-राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उकसावे की इस कार्रवाई का भी पुरजोर जवाब दिया गया।

प्रमुख खबरें

New Year पर Delhi Police का Mega Plan, चप्पे-चप्पे पर जवान, हुड़दंग मचाया तो सीधा Action

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश की वो भयानक घटनाएं जिसने हिला दिया पूरा देश, जानें क्या हुआ

Global Slowdown के बीच अडिग भारत, RBI बोला- देश की Growth Story आगे भी रहेगी दमदार

26/11 Hero सदानंद दाते को मिली Maharashtra Police की कमान, कसाब से लिया था लोहा