पाक जिम्मेदार परमाणु शक्ति लेकिन हमला होने पर पूरी ताकत से जवाब देगा : राष्ट्रपति अल्वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार को कहा कि उनका देश एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है लेकिन हमला होने पर वह ‘‘पूरी ताकत से’’ जवाब देने में नहीं हिचकेगा। साथ ही, उन्होंने अपने देश को आर्थिक रूप से और मजबूत एवं समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया। अल्वी ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि हम इस साल पाकिस्तान की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हम संकल्प लेते हैं कि हम अपनी आजादी को कायम रखने के लिए सबकुछ करेंगे।’’ पाकिस्तान दिवस, 23 मार्च 1940 को लाहौर प्रस्ताव पारित किये जाने की याद में मनाया जाता है जब, ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने ब्रिटिश शासन से मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए खुल गया कश्मीर स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

अल्वी ने ‘इस्लामोफोबिया’ के बारे में भी बात की और कहा , ‘‘हमने इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए हर साल 15 मार्च को यह दिवस मनाने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पारित कराया है।’’ इस बीच, पाकिस्तान दिवस समारोहों के अवसर पर सशस्त्र सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) की टुकड़ियों और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। बहरीन, उज्बेकिस्तान, अजरबैजान, तुर्की और सऊदी अरब की सैन्य टुकड़ियों ने भी परेड में हिस्सा लिया। हाल ही में चीन से खरीदे गये जे-10सी लड़ाकू विमानों ने भी इस अवसर पर पाकिस्तान वायुसेना के एयर शो में पहली बार हिस्सा लिया।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Saurabh Das का Delhi Govt पर बड़ा आरोप: छात्रों पर FIRs रद्द करने में देरी क्यों?

सावन का आखिरी सोमवार लाएगा Golden Opportunity, इन राशियों के लिए Career और Wealth के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव

Unnati Hooda का BWF World Championship में धमाकेदार Debut, पहले ही मैच में शानदार जीत

Delhi Police ने Burari में सूटकेस से बरामद किया नाबालिग का शव, आरोपी भाई गिरफ्तार