पाक ने संघर्ष विराम समझौते के कथित उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को सम्म्मन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम समझौते के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए सोमवार को भारतीय उच्चयोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को सम्मन किया। विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि रविवार की रात नियंत्रण रेखा के पास हॉटस्प्रिंग सेक्टर में ‘‘बिना सोचे-समझे और बिना किसी उकसावे के की गयी गोलीबारी’’ में तीन असैन्य नागरिकों को गंभीर चोटें आयी हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में जन्मे प्रसिद्ध पाकिस्तानी शिया विद्वान का 76 वर्ष के उम्र में निधन

बयान के अनुसार, भारतीय पक्ष से 2003, संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इसके साथ-साथ संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन के अन्य मामलों की जांच करने और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने को कहा गया है। विदेश विभाग ने दावा किया है कि इस साल संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की 2,245 घटनाएं हुई हैं जिनमें 18 लोग मारे गए हैं और 180 लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, दीपू चंद्र दास के बाद एक और की पीट-पीटकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल

साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को नमन: पीएम मोदी वीर बाल दिवस पर करेंगे राष्ट्र को संबोधित

सांता क्लॉज स्किट विवाद: सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का FIR

बलूचिस्तान में महिलाओं की गुमशुदगी पर गहराया संकट, CPEC पर विरोध जारी