पाकिस्तान में 69 साल बाद विदेशी खिलाड़ी ने किया कमाल, हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक का चौका

By Kusum | Oct 09, 2024

मुल्तान में खेला जा रहा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट पाकिस्तान के हाथ से निकलता हुआ दिख रहा है। बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए हैं। वहीं पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है। ब्रूक ने न सिर्फ शतक लगाया बल्कि वह कारनामा कर दिखाया जो कि पिछले 69 सालों में किसी ने नहीं किया। 

50वें ओवर में बेन डकेट ने 84 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया था। उनके बाद ब्रूक बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे और आते ही उन्होंने स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। ब्रूक ने अपनी फिफ्टी 49 गेंद में ही पूरी कर ली थी। और फिर 118 गेंद में अपने शतक को अंजाम तक पहुंचाया। ब्रूक अपने करियर को जिस तरह से अंजाम दे रहे हैं उनके आंकड़ों को देख उनमें डॉन ब्रैडमैन की झलक दिखाई देती है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, 22 सितंबर को रखा जाएगा Parivartini Ekadashi का व्रत

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer से बदतमीज़ी पर घिरीं मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, घमंडी कह कर किया ट्रोल