पुलवामा हमले के बाद पाक अलग थलग पड़ा: वी के सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

शिमला। विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने सोमवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय रूप से अलग थलग पड़ गया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि 40 से अधिक देशों ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े बयान जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी विदेश और कूटनीतिक नीति की बड़ी सफलता है क्योंकि मुंबई में हुये 26/11 हमले के बाद भारत को समर्थन देने वाले देशों की संख्याकी तुलना में अभी समर्थन करने वाले देशों की संख्या अधिक है। सिंह ने कहा,‘‘ भारत सीआरपीएफ के काफिले पर हाल ही में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए समय और जगह का चयन करेगा क्योंकि इसे पूरी तरह योजनाबद्ध और सोचा समझा होना चाहिये। 

यह भी पढ़ें: ICJ में कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई, हरीश साल्वे ने रखा भारत का पक्ष

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के समर्थन की आवशयकता है।  इससे पहले सिंह ने भाजपा के ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ अभियान की हिमाचल प्रदेश में शुरूआत की। अभियान के तहत पार्टी राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर लोगों की अपेक्षाएं व सुझाव जानेगी। भाजपा के एक नेता ने बताया कि इनमें से कुछ सुझावों को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow