कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से संबंध बहाल नहीं करेगा: इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि जब तक भारत, जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेता तब तक पाकिस्तान पड़ोसी देश के साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं करेगा। भारत ने पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। खान ने नेशनल असेंबली को अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक भारत पांच अगस्त 2019 के गैरकानूनी कदमों को वापस नहीं लेता है तब तक उसके साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं होगा।’’

प्रमुख खबरें

Zaporizhzhia में इमारतें क्षतिग्रस्त, Kharkiv में Russian Drone Attack में महिला की मौत

Afghanistan में Pakistan Air Strike, 28 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा

CM Yogi के नेतृत्व में UP में कानून का राज, Meerut में बोले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin

Dupahiya Season 2 Trailer Out | दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर आउट! मोबाइल टावर, अंधविश्वास और निरहुआ की एंट्री से मचेगी अफरा-तफरी